राजनीति

आज कल में जारी हो सकती है निगम-मंडल व संसदीय सचिवों की सूची… संसदीय सचिव के लिये विधायक अम्बिका सिंहदेव का नाम लगभग तय…

आज कल में जारी हो सकती है निगम-मंडल व संसदीय सचिवों की सूची…

संसदीय सचिव के लिये विधायक अम्बिका सिंहदेव का नाम लगभग तय...

कमलेश शर्मा

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल तथा संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को लेकर तस्वीर आज कल में साफ़ हो सकती है। कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम इसकी सूची जारी कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कोरिया जिले से भी बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव को संसदीय सचिव के रूप में मौक़ा मिल सकता है।

विदित हो कि प्रदेश में सरकार गठन के डेढ़ साल बाद भी एक-दो को छोड़ निगम-मंडल में नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ रही नाराजगी को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही इनमें नियुक्ति करना चाह रही है। साथ ही असन्तुष्ट विधायकों को एडजस्ट करने के लिये 12 संसदीय सचिवों की भी नियुक्ति की जानी है। यही वजह कि छत्तीसगढ़ में संगठन औैर सरकार के बड़े नेताओं के बीच तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इन दोनों ही महत्वपूर्ण विभागों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर नाम भी तय किए जा चुके हैं। पीसीसी चीफ़ नामों की सूची के सम्बंध में दिल्ली में आलाकमान से चर्चा कर छत्तीसगढ़ लौट चुके हैं। राज्य में निगम- मंडल प्राधिकरण के अंतर्गत नियुक्तियां होनी हैं। इनमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आला-कमान ने 14 नामों पर सहमति दे दी है। पार्टी में सभी मंत्रियो के कोटे से एक-एक नाम भी तय किये गए है। सभी मंत्रियो को तवज्जो देते हुए सभी को संतुष्ट करने का भर पुर प्रयास किया गया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया व पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम द्वारा महत्व ना दिये जाने से उनके नाराज होने की चर्चा भी सरगर्म हैं, जिन्हें भी आलाकमान ने दिल्ली तलब किया है। वही पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम ने इस तरह की ख़बरों को निराधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button