Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़

महिलाओं की सुरक्षा के लिये कोरिया पुलिस कटिबद्ध: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर… छेड़छाड़ के दो अलग अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, केल्हारी व पोंडी पुलिस की कार्यवाही……

महिलाओं की सुरक्षा के लिये कोरिया पुलिस कटिबद्ध: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर…

छेड़छाड़ के दो अलग अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, पोंडी व केल्हारी पुलिस की कार्यवाही…

कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़

बैकुंठपुर। महिलाओं को डरने की जरूरत नही, सीधे थाने आयें और रिपोर्ट दर्ज करायें। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कोरिया पुलिस सशक्त है। उक्ताशय के उदगार कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने महिला उत्पीड़न व छेड़छाड़ के मामलों को लेकर व्यक्त किये। महिलाओं और युवतियों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर शासन और सरकार की सख्ती को देखते हुए केल्हारी पुलिस भी सक्रिय है। जिले के केल्हारी थाना अंतर्गत घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 16 घंटे के पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी केल्हारी व निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड ने बताया कि मामला ग्राम रोझी में रात लगभग 2 बजे आरोपी पप्पू सिंह ने महिला को बेइज्जत करने की नियत से उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर केल्हारी थाना प्रभारी जवाहरलाल गायकवाड़ द्वारा तत्काल मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को दी गई। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में तुरंत पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 457 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड, प्रधान आरक्षक शेषनारायण सिंह, निकोलस मिंज, प्रेम प्रवीण लकरा, आरक्षक दीपक मिंज, सीताराम वारे, अजय राजवाड़े, मनोज राजवाड़े, प्रदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एक अन्य मामले में पोड़ी पुलिस ने घर में घुसकर गलत नियत से महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ पौड़ी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पड़ोसी सोमारसाय पिछले कई माह से उस पर गलत नियत रखता है। दिनांक 6 जून को दिन के करीब 11:00 बजे अपने घर में लेटी थी। व उसका पति काम करने बाहर गया हुआ था। उसी समय आरोपी सोमारसाय अचानक से घर के अंदर घुस गया तथा महिला को अकेली देखकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगा। जिसे मना कि तथा दूसरे कमरे में गई तब आरोपी भी पीछे पीछे आने लगा एवं गलत नियत से उसका हाथ पकड़ लिया। डांट फटकार एवं हल्ला करने पर भाग गया। घटना की जानकारी थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 454 354 354 (क) भा द वि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। तथा सहायक उपनिरीक्षक विनय तिवारी द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी सोमारसाय पिता स्वर्गीय रामरतन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लाई थाना पोडी को 7 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button