Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

कोरिया ज़िले में कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रारंभ… राजीव भवन में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव व जिलाध्यक्ष नजीर अज़हर रहे उपस्थित…

कोरिया ज़िले में कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रारंभ…

राजीव भवन में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव व जिलाध्यक्ष नजीर अज़हर रहे उपस्थित…

कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़

बैकुंठपुर/ अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय केे निर्देशानुसार व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरिया जिले में कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। सोमवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित कांग्रेस भवन, (राजीव भवन) में संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह की उपस्थिति में सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव, नज़ीर अजहर, योगेश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, प्रवीर भट्टाचार्य, बृजवासी तिवारी,अजय सिंह, अशोक जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, अजीत लकड़ा, आशीष डवरे, राजीव गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का सदस्यता फार्म भरकर कांग्रेस के रीति-नीति व सिद्धान्तों के प्रति अपनी आस्था जताई।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि सभी सदस्यों को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है साथ ही नए लोगों को सदस्य बनाना है। सदस्यता फार्म में उल्लेखित दस बिंदुओं पर सहमति देने वाले व कांग्रेस की रीति, नीति तथा गांधी जी के आदर्शों सत्य व अहिंसा का पालन करने वाले को कांग्रेस का सदस्य बनाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान के साथ पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। हम सरकार के कामकाज को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। कांग्रेस का यह सदस्यता अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद संगठनात्मक चुनाव होंगे। सदस्यता अभियान के तहत पांच रुपये का शुल्क देकर सदस्य बना जा सकेगा। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटियों को प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी करनी है। इसके लिए एक से 15 अप्रैल तक का समय तय हुआ है। इसमें संगठन चुनाव लड़ने योग्य सदस्यों की सूची होगी। प्राथमिक सदस्यों की सूची प्रकाशित होने के अगले दिन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 अप्रैल को ब्लाक अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य के लिए चुनाव होगा। एक जून से 20 जुलाई तक जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव प्रस्तावित हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद अगले साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button