Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

कृषि राज्य का विषय इस पर केंद्र कानून नहीं बना सकता: संदीप दुबे केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों व मंहगाई के विरोध में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का धरना प्रदर्शन…

कृषि राज्य का विषय इस पर केंद्र कानून नहीं बना सकता: संदीप दुबे
केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों व मंहगाई के विरोध में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का धरना प्रदर्शन…
कमलेश शर्मा, द-डॉन-न्यूज़
बैकुंठपुर/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ में शनिवार को केंद्र सरकार के गलत आर्थिक नीतियों के कारण बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। उल्लेखनीय यह रहा कि कार्यक्रम को विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा के द्वारा धरना प्रदर्शन को वर्चुअल संबोधित किया गया।
सभा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती खोब्रागड़े वरिष्ठ पार्षद नागेंद्र जायसवाल, अधिवक्ता अनिमेष सिंह, सूरज भान सिंह, ध्रुव कश्यप, एल्डरमैन ज्योति मजूमदार, हारून मेमन एवं अन्य लोगों ने संबोधित किया। तथा बतलाया कि केंद्र सरकार की निजी करण की नीति के कारण महंगाई बढ़ रही है। उद्योगपतियों के हाथ में देश को बेचा जा रहा है। पहले अंग्रेजों के हम गुलाम थे अब उद्योग पतियों के गुलाम हो जाएंगे। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने तीन काला कृषि कानून बनाया। जबकि कृषि विषय राज्य का विषय है, इस पर केंद्र सरकार कानून नहीं बना सकता। इस बात को विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तंखा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध किया।
राजेश गुप्ता अधिवक्ता ने आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का सफल संचालन विधि प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव राजेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, राजकुमार जैन तथा पार्षद पप्पू हुसैन, इमरान खान, चंद्रकांत चावड़ा, युवक कांग्रेस के वेंकटेश सिंह, रंजन शर्मा, राकेश तिवारी, विजय मिश्रा, प्रवासी गौड़, सत्येंद्र सिंह, राकेश यादव, अशोक जायसवाल, संकेत शर्मा, ऋषि तिवारी, स्नेहिल शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button