![](https://thedonnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220623-WA0052_resize_47.jpg)
प्रशांत सिंह ठाकुर भाजपा कोरिया के संगठन सह-प्रभारी नियुक्त…
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी जिला प्रभारियों की सूची की जारी…
कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़
बैकुंठपुर। भाजपा प्रदेश आलाकमान ने आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन चुनाव की तैयारियों प्रारंभ कर दी है। सभी जिलों में सदस्यता अभियान के बाद संगठन में अमूलचूल परिवर्तन होना है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के जिलों में संगठन के विस्तार की दृष्टि से जिला प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्त किया है।
जारी सूची में श्रीनिवासराव मद्दी को कोण्डागांव के प्रभारी एवं विद्याशरण तिवारी को सहप्रभारी बनाया गया है। बीजापुर का प्रभारी शिवनारायण पाण्डेय को, दंतेवाड़ा के लिए जी. वेंकटेश्वर राव को सहप्रभारी, जांजगीर-चांपा के लिए गिरधर गुप्ता को प्रभारी, रजनीश सिंह को कोरबा प्रभारी एवं गोपाल साहू को सह प्रभारी, विक्रांत सिंह को बेमेतरा का सह प्रभारी, रामकिशुन सिंह को जशपुर प्रभारी एवं प्रशांत सिंह ठाकुर को कोरिया सहप्रभारी बनाया गया है।
![](http://thedonnews.com/wp-content/uploads/2020/06/kamlesh.jpeg)
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com