हर्षल गुप्ता ‘चीकू’ भाजपा मंडल महामंत्री बने…
भाजपा मंडल बैकुंठपुर की कार्यकारिणी घोषित…
कमलेश शर्मा-संपादक
बैकुंठपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की अनुमति से भारतीय जनता पार्टी मंडल बैकुण्ठपुर के मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू के द्वारा भाजपा मंडल पदाधिकारियों की घोषणा एवं कार्यसमिति का गठन किया गया है। जिसमें युवा तुर्क व सक्रिय कार्यकर्ता हर्षल गुप्ता को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि उन्होंने विगत समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्वों पर अपनी जिम्मेदारी सफ़लतापूर्वक निभाई है। भाजपा मंडल बैकुंठपुर के पदाधिकारियों की जारी सूची में कुबेर प्रसाद साहू मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल, प्रदीप राजवाडे, अनिल खटीक, मनोज सोनी महामंत्री हर्षल गुप्ता व सुदीप सोनी कोषाध्यक्ष गुलाब गुप्ता, मंत्री उमाशंकर राजवाड़े, श्रीमती कैलाशो देवी सिंह, श्रीमती राधा साहू, राजीव रंजन श्रीवास्तव व राजेश नारायण राजवाड़े, संजय जायसवाल को कार्यालय मंत्री, सोशल मीडिया संयोजक दिलीप गुप्ता, शिवम सागर सोशल को मीडिया सहसंयोजक, व योगेश काशी को आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com