Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़

निकाय क्षेत्र के विकास के लिये हम सब प्रतिबद्ध:- अम्बिका सिंहदेव… शिवपुर-चरचा नपा में विकास व निर्माण कार्यों का संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन…

निकाय क्षेत्र के विकास के लिये हम सब प्रतिबद्ध:- अम्बिका सिंहदेव…

शिवपुर-चरचा नपा में विकास व निर्माण कार्यों का संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन…

कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़

बैकुंठपुर/ नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में  20 लाख रुपयों की लागत के निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन सोमवार को संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर योगेश शुक्ला प्रदेश कांग्रेस  सचिव , श्रीमती लालमुनि यादव अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चरचा के साथ वार्ड पार्षद एल्डरमैन व आम नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व शिवपुर चरचा आगमन पर स्थानीय कांग्रसियों संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान संसदीय सचिव व नगरपालिका अध्यक्ष ने लोगों से मुलाक़ात की व उनकी समस्याओं से अवगत हुई।

भूमि पूजन के उपरांत श्रीमती अंबिका सिंह देव ने कहा कि नगर पालिका शिवपुर चरचा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों को बहुत-बहुत बधाई यह बधाई उनके पद के लिए नहीं बल्कि उनके कार्यकाल के पहले भूमि पूजन के लिए भी है। क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम सब का सपना है कि तरक्की की राह में नगरपालिका शिवपुर चरचा आगे बढ़े। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव योगेश शुक्ला ने कहा कि चरचा के क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग सुभाष नगर चौक के नवनिर्माण की थी।  आप की मांग पर कार्य हो रहा है। इसी प्रकार सेवा भाव से पूरे शिवपुर-चरचा का विकास होगा। नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती लालमुनि यादव ने कहा कि अम्बिका दीदी के मार्गदर्शन में पूरे निकाय क्षेत्र का विकास होगा। इस हेतु मैं सदैव 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर हूं। एक अध्यक्ष के रूप में नहीं बल्कि सेवक के रूप में आपकी बहू-बेटी के रूप में मैं आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगी। कार्यक्रम के अंत में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व में सुभाष नगर चौक का विकास रुक गया था। किंतु अब यह चौक निकाय के उत्कृष्ट चौक में से एक होगा। मैंने अम्बिका दीदी को बताया तो उन्होंने कहा कि पहले सुभाष नगर चौक का विकास कार्य कीजिए यहां के नागरिक व्यापारी सहयोग कर रहे हैं। इस जगह पर अति शीघ्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान हेेम्सागर यादव, संजय राय, राकेश शर्मा, अजीत लकड़ा, पंकज मिश्र, संजय शर्मा, जानू वसीम, रामाधार, आरिफ़ नेता, विक्रांत सिंह, प्रदीप तिवारी, कुमोद मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button