संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन…
कमलेश शर्मा-बैकुण्ठपुर
बैकुण्ठपुर/ नगर पालिका शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 4 में विधायक निधि से बनने वाले चबूतरा शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वार्ड वासियों की मांग पर छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंह देव जी के द्वारा चबूतरा शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी।
शनिवार को अम्बिका सिंहदेव द्वारा वार्ड पार्षद व वार्डवासियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद अम्बिका सिंहदेव ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना व उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं।
इस दौरान हेमसागर यादव, युकां जिलाध्यक्ष संजीव सिंह काजू, अनिल सिंह, अजीत लकड़ा, वसीम जानूँ, भूपेंद्र यादव, संजय राय, राकेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, शाकिब इराक़ी, संजय शर्मा, विक्रांत सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com