सर्व सम्मति से अंकिता सोम चुनी गईं राज्य प्रशासनिक सेवा संघ कोरिया की जिला अध्यक्ष…
राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यों द्वारा लोक कल्याण कारी राज्य की अवधारणा एवं जन केंद्रित प्रशासन की कल्पना को मूर्त रुप देने के संकल्प को दोहराया गया..
कमलेश शर्मा, संपादक
बैकुण्ठपुर (कोरिया)/ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के निर्देशानुसार मंगलवार को कोरिया जिले में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य सेवा के समस्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए और सर्वसहमति से कोरिया इकाई का गठन करते हुए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता सोम को कोरिया का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विदित हों कि श्रीमती अंकिता सोम कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर कार्यरत हैं और वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होने के बाद पूरे प्रदेश में विभिन्न पदों पर रहते हुए अलग-अलग कई कार्य दायित्वों का बख्ूबी निर्वहन कर चुकी हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अंकिता सोम ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा में आना एक गर्व का विषय है और साथ ही जनसेवा की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। लोकसेवक के तौर पर यह चुनौती पूरे सेवाकाल में निरंतर बनी रहती है। उन्होंने संघ की ओर से जनकल्याणकारी लोकसेवा के कर्तव्य निर्वहन के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि संघ के अध्यक्ष पद पर रहकर वह संघ के सभी मानकों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होने कहा कि आने वाले समय में वह राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के निर्देशों के अनुरूप दायित्वो का निर्वहन करेंगी। आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की इकाई की बैठक जिला कलेक्टोरेट परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यों के तौर पर जिला पंचायत कोरिया के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री विनय कष्यप, श्री तुलाराम भारद्वाज, श्रीमती चांदनी कंवर उपस्थित हुए। सभी ने एकमत होकर राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की कोरिया जिले की ईकाई हेतु श्रीमती अंकिता सोम को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। साथ ही डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश साहू को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अध्यक्ष श्रीमती अंकिता सोम व उपाध्यक्ष श्री राकेश साहू को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com