![](https://thedonnews.com/wp-content/uploads/2023/10/1698664456075.jpg)
कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव ने जमा किया नामंकन, टीएस सिंहदेव रहे उपस्थित…
कांग्रेस के अलावा गोंगपा के संजय सिंह कमरों व अन्य ने भी दाखिल किया नामांकन.
कमलेश शर्मा, संपादक
बैकुंठपुर/ कोरिया जिले की इकलौती बैकुंठपुर विधानसभा सीट से सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नामांकन के पूर्व कोरिया पैलेस के समीप महुआरी मैदान में कांग्रेस की आमसभा हुई। तत्पश्चात रैली की शक्ल में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, अंबिका सिंहदेव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टोरेट पहुंची और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दौरान डिप्टी सीएम ने कहा बैकुंठपुर विधानसभा सीट हम जीतेंगे। सरगुजा संभाग की 14 सीटों के संबंध में उन्होंने कहा की हर मैच में ब्रैडमैन में ट्रिपल सेंचुरी नही लगा पाते हैं लेकिन हम डबल सेंचुरी लगाएंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नजीर अजहर,जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी ,अशोक जायसवाल, अजय सिंह, अनिल जायसवाल, नजीर अजहर, बिहारी लाल राजवाड़े, आशीष डबरे, संजीव सिंह काजू, अजीत लकड़ा, भूपेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह, उदय सिंह, राम सजीला यादव, राकेश जायसवाल, अमित दुबे, विक्की शिवहरे, रामधन देवांगन, अन्नपूर्णा सिंह, लालमुनि यादव, भूपेंद्र यादव, वंशगोपाल जायसवाल, संगीता राजवाड़े, मुख्तार अहमद, विकास श्रीवास्तव, सुरेंद्र तिवारी, बिहारी लाल राजवाड़े, अजय सिंह, वंश गोपाल जायसवाल, शैलेंद्र सिंह , नपा अध्यक्ष लालमुनि यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण आज कलेक्टोरेट में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने के अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी पहुंचे। उनके साथ प्रस्तावक व समर्थक भी उपस्थित रहे। श्रीमती अंबिका सिंहदेव के अलावा आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो ने भी अपना नामांकन पत्र जमा किया।
उल्लेखनीय है भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े सहित आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा आकाश जायसवाल ने कि गत गुरुवार को अपना नामांकन पत्र जमा किया था। कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाडे का नामांकन भरवाने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह गुरुवार को कोरिया पहुँचे।
इसके पहले कलेक्टोरेट के समीप खरवत चौक में आमसभा का भी आयोजन किया गया था। जहां अपार जन समुदाय ने भाजपा नेताओं का अभूतपूर्व स्वागत किया। आमसभा के बाद नामांकन पत्र जमा किया गया था।
![](http://thedonnews.com/wp-content/uploads/2020/06/kamlesh.jpeg)
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com