Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़

भीमराव बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर निकली शोभायात्रा… भाजपा परिवार ने किया शोभायात्रा का स्वागत, शीतल पेय का वितरण…

भीमराव बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर निकली शोभायात्रा…

भाजपा परिवार ने किया शोभायात्रा का स्वागत, शीतल पेय का वितरण…

कमलेश शर्मा, संपादक 

बैकुंठपुर/ संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार मंच, सर्व आदिवासी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा 14 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली गई। जिसका भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में जिला कार्यालय के समक्ष भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े,जिपं सदस्य सुनीता कुर्रे, वंदना राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, महामंत्री हर्षल गुप्ता, सुदीप सोनी, सुरेंद्र चक्रधारी, प्रदीप राजवाड़े, लक्ष्मी गुप्ता,रवि त्रिपाठी, उमाशंकर राजवाड़े, दीपा विश्वकर्मा, साक्षी सिंह, सिमरन सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर बाबा साहब की झांकी का अभिनन्दन किया।

शीतल पेय का हुआ वितरण…

बाबा साहेब की विशाल शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं व नागरिक गण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया। साथ ही सभी का मार्ग पर कतार बद्ध खड़े होकर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय अवकाश घोषित होने पर  प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय पर भारत सरकार एवं मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी जिले वासियों को इसके लिए बधाई प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button