गरीबों हेतु बनी मुफ्त आवास योजना में बाधक बनी छत्तीसगढ़ सरकार: रामसेवक पैकरा..
भूपेश सरकार की नाकामी से लाखों गरीब आवास से वंचित: पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाडे…
मोर आवास मोर अधिकार के तहत आमसभा के बाद भाजपा ने किया विधायक कार्यालय का घेराव…
कमलेश शर्मा-संपादक
बैकुण्ठपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आम व्यक्तियों को आवास की सुविधा केंद्र सरकार के द्वारा मुहैया कराई जा रही है जिसको लेकर राज्य सरकार अपना राज्यांश ना देकर ढीला रवैया अपनाते हुए इस केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना को सफल नहीं होने दे रही है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी विधानसभा स्तर पर विधायक निवास एवं कार्यालयों का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आमसभा का आयोजन कर विधानसभा की विधायक अंबिका सिंह देव के कार्यालय का घेराव करते हुए हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व महिला विंग पहुंचे। जिसमें मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के साथ पूर्व श्रम मंत्री भैया लाल राजवाड़े व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में भाजपा द्वारा आमसभा का आयोजन नया नगर पालिका कॉम्पलेक्स परिसर में किया गया है। आमसभा के बाद भाजपाइयों ने प्रेमाबाग स्थित क्षत्रिय विधायक अम्बिका सिंहदेव के कार्यालय का घेराव किया। रैली की शक्ल में हजारों भाजपाइयों का जत्था प्रेमाबाग पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल ने उन्हें कार्यालय पहले ही रोक दिया। विधायक कार्यालय के समीप पुलिस द्वारा बैरिकेट लगाये गए थे। घेराव के पूर्व नगरपालिका कॉम्प्लेक्स में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में देश की नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा लगभग 16 लाख प्रधानमंत्री आवास राज्य में निवासरत गरीबों के लिए केन्द्र सरकार का अंश जारी किया गया है। किन्तु छ.ग. की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा राज्यांश नहीं जारी करने से आज छ.ग. में निवासरत लगभग 16 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरे देश में गरीब परिवारों के घर का निर्माण 2022 तक पूर्ण करने का संकल्प लिया गया था। जिसमें छ.ग. के लाखों गरीब परिवार शामिल हैं। छ.ग. के भूपेश बघेल सरकार की निरंकुशता के कारण मोदी सरकार के योजनाओं का लाभ छ.ग. के गरीब निवासियों को नहीं मिल पा रहा है। आगे पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने बूथ ईकाइ की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करने एवं इस भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेकने हेतु कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरा।पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाडे ने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। और कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा थी कि हर गरीब के सिर पर छत हो। इसलिए उन्होंने मोर आवास मोर अधिकार योजना लाई। लेकिन 4 साल बीत गए कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। इस वजह से लाखों लोग अपने आवास से वंचित हैं। पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने आगे कहा कि राज्य की भूपेश सरकार द्वारा आवास योजना के हितग्राहियों के साथ दमनकारी निति अपनाकर गरीबों के साथ छल तो किया ही है, साथ ही कांग्रेस सरकार के कुशासन का भी परिचय दिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में संचालित कई योजनाओं को सीधा ताला लगाने का कृत्य किया गया है। जिसका सरोकार सीधे गरीबों से था और वे योजनाएं जमीनी स्तर पर आमजन के लिए क्रियान्वित होती थी। प्रदेश की भूपेश सरकार गोबर से विकास और उन्नति दिखाने का प्रयास कर रही है। उस सरकार के खिलाफ एक जुट होकर लडा़ई लड़ने की तैयारी दुरुस्त और मजबूत करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर व्यक्ति को घर मिले, इसके लिए मोर आवास मोर अधिकार योजना लागू की। इसमें केंद्र सरकार ने अपने हिस्से की राशि दी। वहीं राज्य सरकार को अपने हिस्से की राशि देनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यांश देने के बजाय पैसा नहीं होने की बात कहकर केंद्र की राशि लौटा दी। इसकी वजह से 16 लाख लोग प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए। गरीबों के हक की आवाज को बुलंद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी छ.ग. प्रदेश के आवाहन पर भाजपा जिला कोरिया बैकुण्ठपुर के नगरपालिका काम्प्लेक्स में आमसभा का आयोजन किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने आमसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण आवास का अधिकार आमजन को देने का वादा किया था। परंतु सरकार के चार साल के कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी 16 लाख परिवारों को छत नहीं दे सकी भूपेश सरकार। श्री जायसवाल ने आमजनों को बताया की बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार नगरीय निकाय अंतर्गत बनने वाले मोरआवास, मोर अधिकार के हितग्राहियों से 3.25 लाख प्रति परिवार वसूल रही है जबकि सिर्फ 75 हजार ही लिया जाना है। उन्होंने कहा की भूपेश सरकार की भ्रष्ट सरकार की भ्रष्ट और तानाशाह नीति के खिलाफ उनके ही कद्दावर मंत्री टी एस सिंहदेव ने पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के प्रभार को छोड़ दिया था। प्रदेश की भूपेश सरकार और कांग्रेस दोनों ही भ्रष्टाचार की अमिट गाथा लिख चुकी है। जिसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर प्रदेश की जनता के हक की लड़ाई को मजबूत करनी है। आमसभा को भाजपा के अन्य नेताओं ने भी संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को कई मोर्चों पर घेरा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, देवेेन्द्र तिवारी , कमलेश यादव , राजेश सिंह, अनिता तिवारी, जिला महामंत्री विनोद साहू, जिला मंत्री रामकृष्ण शर्मा, बसंत राय, सुनीता कुर्रे, सौभाग्यवती सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला कार्यालय प्रभारी भानूपाल, जिला कार्यालय सहप्रभारी लव कुमार रवि, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े व चुन्नी पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष बैकुण्ठपुर नविता शिवहरे, भाजयुमो जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, मनोज सोनवानी, प्रखर गुप्ता, हर्षल गुप्ता, सुदीप सोनी, बैकुण्ठपुर पार्षद अनिल खटिक , ममता पनिका, अवधेश नारायण, शिल्पा गुप्ता, रीमा जायसवाल , राजेश सिंह, अरुण जायसवाल, शिवपुर चरचा के पार्षद संजय कुमार, कुंडल साय, मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, प्यारे साहू, गोपाल राजवाडे , धीरेेन्द्र साहू, कपिल जायसवाल, ईश्वर राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, अनिल कुमार साहू, अरशद खान , नरेश्वर रजक, प्रमोद पासवान, संतोष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com