Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

संगठन मंत्री अजय जामवाल ने ली भाजपा की बैठक, कार्यकर्त्ताओं को किया रिचार्ज… भाजपा नेताओं के साथ झुमका बोट क्लब में लिया बोटिंग का आनन्द…

संगठन मंत्री अजय जामवाल ने ली भाजपा की बैठक, कार्यकर्त्ताओं को किया रिचार्ज…

भाजपा नेताओं के साथ झुमका बोट क्लब में लिया बोटिंग का आनन्द…

कमलेश शर्मा-संपादक

बैकुण्ठपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने प्रदेश के सभी विधानसभा व लोकसभा क्षेत्रों में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के दिग्गज नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधानसभा प्रभारी अनुराग सिंहदेव, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से आगामी चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक स्थितियों पर एवं आवश्यक्ता अनुशार संगठन को गतिशील बनाने पर चर्चा की गई। उपरोक्त बैठक की शुरुआत भारत माता की छाया चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलन के साथ की गई। ततपश्चात क्षेत्रिय संगठन महामंत्री भाजपा अजय जामवाल ने मंडल शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर के प्रभारी, अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि बूथ इकाई की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें एवं पार्टी को विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मजबूत बनायें। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जनसंपर्क कर योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाएं। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के द्वारा संगठनात्मक चर्चा के साथ- साथ समस्त भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के उपस्थिति का संज्ञान लिया गया एवं संगठनात्मक क्रियाकलापों की विवेचना की गई। जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि बूथ को मजबूत बनाने के लिए हम सबको अपनी जिमेदारी, इमानदारी से निभानी होगी तभी पार्टी मजबूत होगी। साथ ही आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में चर्चा की गई। प्रदेश प्रवक्ता व विधानसभा प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने भी बैठक को संबोधित किया व कार्यकर्त्ताओं को रिचार्ज किया।
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रुप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, आई.टी.सेल जिला संयोजक आलेख नामदेव, शोसल मीडिया जिला सहसंयोजक लव कुमार रवि, मंडल अध्यक्ष भानूपाल, कपील जायसवाल, गोपाल राजवाड़े, राजेन्द्र चक्रधारी, धिरेन्द्र साहू, मंडल महामंत्री सुभाष साहू, अर्षद खान, आशीष बैद, विमल चन्द चेरवा, संजय चिकनजुरी, श्री राम राजवाड़े, राम लखन यादव, अरुण जायसवाल, राजेश सिंह, कुण्डल साय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद साहू,, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े, हर्षल गुप्ता, शारदा गुप्ता, हितेश प्रताप ंिसह, सत्यम साहू, प्रखर गुप्ता, मनोज सोनवानी,रमेश राजवाड़े, सोनालाल राजवाड, सत्यम सिंह, अनिल राजवाड़े, संतोष राजवाड़े, अभिषेक साहू, उजैन सत्यम सिंह, सुनीता कुर्रे, सौभाग्यवती सिंह, धरमवती राजवाड़े, अनिता तिवारी, संगीता गुप्ता, रीता यादव, रेखा सिंह, काजल मोदी, दीपा विश्वकर्मा, साक्षी सिंह, सीमरन श्रीवास्तव एवं विधानसभा के समस्त शक्ति केन्द्र एवं बूथ के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक बड़ी संख्या में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

झुमका बोट क्लब का भ्रमण कर लिया बोटिंग का आनन्द…

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल बुधवार को कोरिया प्रवास पर रहे। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने सुबह प्रेमाबाग मंदिर में पूजा अर्चना की। ततपश्चात झुमका बोटिंग क्लब में वोटिंग का आनंद लिया। गौरतलब है कि अजय जामवाल के दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने मीडिया से दूरी बनाई। वहीं कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आरोप लगाया कि उन्हें दौरे की जानकारी नही दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button