महत्वपूर्ण अपराधों में कमी व कार्यवाही में अव्वल रही कोरिया पुलिस: एसपी त्रिलोक बंसल एसपी कोरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में बताई कोरिया पुलिस की उपलब्धियां… गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराधों में 5 प्रतिशत की हुई वृद्धि… रक्षित केंद्र के कांफ्रेंस हाल में पुलिस-पत्रकार नववर्ष मिलन कार्यक्रम…
महत्वपूर्ण अपराधों में कमी व कार्यवाही में अव्वल रही कोरिया पुलिस: एसपी त्रिलोक बंसल
एसपी कोरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में बताई कोरिया पुलिस की उपलब्धियां…
गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराधों में 5 प्रतिशत की हुई वृद्धि…
रक्षित केंद्र के कांफ्रेंस हाल में पुलिस-पत्रकार नववर्ष मिलन कार्यक्रम…
कमलेश शर्मा-संपादक
बैकुंठपुर। पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल ने नववर्ष के अवसर पर 01 जनवरी रविवार को ज़िले के पत्रकारों से मुलाकात की व सभी को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में गत वर्ष के अपराधों व पुलिस कार्यवाही की आंकड़ेबद्ध जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा, उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने बैकुंठपुर सभाकक्ष में पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2022 में जहां कोरिया पुलिस ने महत्वपूर्ण अपराधों में कमी के साथ एक बेहतर परफारमेंस करते हुए हत्या, अपहरण, चोरी धोखाधड़ी, आगजनी, दहेज प्रताड़ना के साथ गुम इंसान जैसे अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बेहतर सफलता प्राप्त किया है। गौरतलब हो कि कोरिया पुलिस ने वर्ष 2022 में कलेक्ट्रेट कार्यालय कोरिया नजारत शाखा से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की थी। वहीं पर मोटरसाइकिल चोर , जुआ, मारुति ईको कार साइलेंसर अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर कोयला कबाड़ गुमशुदा मोबाइल जैसे अनेक प्रकरणों पर बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए पुलिसिया कार्य में पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर परिणाम प्राप्त किया है। हालांकि विगत वर्ष 2021 में पंजीबद्ध अपराध 891 की तुलना में वर्ष 2022 में पंजीबद्ध अपराध 936 में 4.70 प्रतिशत की वृद्धि आयी है। 936 प्रकरणों में 903 का निराकरण व 33 मामले लंबित हैं। वर्ष 2022 में कुल 1719 शिकायतें मिली। जिनमें से 1566 निराकृत व 153 लंबित हैं। इन शिकायतों में मंत्रालय स्तर से 36, पुलिस मुख्यालय से 88, कार्यालय आईजी रेंज सरगुजा से 146, कलेक्टर कार्यालय से 226, पुलिस अधीक्षक जनदर्शन कार्यक्रम में 268, भेंट मुलाकात में 50, लोकल में 905 रही। मर्ग के कुल 282 मामले पंजीबद्ध हुए। जिनमें से 244 निराकृत किए गए 38 लंबित है। महिला अपराधों में दहेज मृत्यु के दो मामले हुये। वहीं शीलभंग में 28 प्रतिशत की कमी आई है। इसके अलावा पूर्व के 11 मामले लंबित हैं। कोरिया पुलिस को थाना सोनहत व चरचा अंतर्गत दो अंधे क़त्ल के मामले में सफलता मिली है। वर्ष 2022 में जुआं / सट्टा के अन्तर्गत कुल 88 प्रकरणों में 2,83,090 रूपये जुआं / सट्टा की रकम बरामद की गयी है। जबकि वर्ष 2021 में 100 प्रकरणों में 1524245 रूपये बरामद किया गया था। इस प्रकार वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में कमी आई है। निजात अभियान के तहत आबकारी एक्ट में वर्ष 2021 में 294 प्रकरणों में 788.120 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया था। जबकि वर्ष 2022 में 444 प्रकरणों में 884.972 लीटर अवैध शराब जप्त कर 34 प्रतिशत की वृद्धि की गई हैं। नारकोटिक्स एक्ट में वर्ष 2022 में 34 प्रकरणों में 11.450 कि.ग्रा. गांजा एवं 5324 नग नशीली दवा, कफ सिरप, इंजेक्शन, टेबलेट इत्यादि जप्त किया गया है। जबकि वर्ष 2021 में 47 प्रकरणों में 9.200 कि.ग्रा. गांजा, 134 नग गांजा पौधा, 0.520 मिग्रा ब्राउन शुगर एवं 1834 नग नशीली दवा जप्त किया गया था।
बहुचर्चित महत्वपूर्ण प्रकरणों में कोरिया पुलिस की उपलब्धियां…
कलेक्ट्रेट कोरिया के नजारत शाखा से करोड़ो की ठगी करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह के आरोपी गिरफ्तार किये गये। कलेक्टर कार्यालय के नजारत शाखा से लगभग 21 चेको को क्लोनिंग कर अलग-अलग राशि का चेक विभिन्न बैंक के ब्रांच में कोर बैंकिंग के द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया था। आरोपियों को पकड़कर दिनांक 21. 04.2022 को जिला कोरिया लाया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। थाना बैकुन्ठपुर अंतर्गत मोटर साईकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर को थाना बैकुन्ठपुर की टीम ने गिरफ्तार किया। जसमें मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सरहदी जिलों में चोरी की गई 17 नग दो पहिया वाहन कीमत 7,40,000 रूपये के साथ आरोपी सूरज सिंह एवं सन्नी दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। थाना चरचा 70,000 का जुआ के साथ 06 आरोपियों को थाना चरचा की टीम ने पकड़ा। थाना चरचा पिकप लोड़ लाखों का अवैध कोयला हुआ बरामद किया गया। लवारिस हालत में खड़ी वाहन क्रमांक सीजी 29 ए 3323 जिसमें चोरी के कोयला होने की संभावना पर वाहन सहित कोयले की रकम लगभग 2,55,500 रूपये जप्त किया गया। थाना बैकुन्ठपुर खड़गवा मुख्य मार्ग में लिफ्ट मांगने के बहाने चाकू अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले को थाना बैकुन्ठपुर की टीम ने आरोपियों को पकड़ा एवं आरोपियों द्वारा लुटे गये नगदी व सामान कुल कीमत 1,18,000 रू० कर सम्पत्ति बरामद की। मारूती इको कार के साइलेंसर चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सरगुजा रेंज में 76 एवं बिलासपुर जिले में 17 ईको कार के साइलेंसर कीमत 46.50 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थाना चरचा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी राम किशोर पण्डो को चंद घण्टो में कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया। सोशल मीडिया कार्यवाही मोबाईल धारक सुदर्शन सिंह पिता लखनराम उम्र 23 वर्ष निवासी खोड, पाण्डवपारा थाना पटना जिला कोरिया के द्वारा अपने मोबाईल से सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम में बच्चो से संबंधित अश्लील विडियो अपडोल किया गया जिसमें 67 ( क ) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल को क्षतिग्रस्त हालात में पेश करने से धारा 201 भादवि जोडकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना बैकुन्ठपुर चौरी हुई 13 मोटर सायकिल के साथ अर्न्तराजीय गिरोह के 05 आरोपी को थाना बैकुन्ठपुर की टीम ने पकड़ा। उक्त कार्यवाही में चोरी का सामान खरीदने वाले 06 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। थाना बैकुन्ठपुर – प्रार्थी रामसाय राजवाड़े उम्र 60 वर्ष के पास से नगदी रकम 49000 को लूटने वाले 02 अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी मुस्ताख़ खान एवं दिनेश यादव को हिरासत में लेकर लूट की रकम सहित 01 नग मोटरसाईकिल बरामद किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। थाना चरचा – 1196 नग अंग्रेजी गोवा शराब व 14 नग आरएस शराब कीमत 1,31,388 एवं इनोवा चाहन कीमत 10,00,000 साथ ही क्षतिग्रस्त 484 नग अंग्रेजी गोवा शराब व 34 नग आरएस शराब के साथ 04 आरोपियों को थाना चरचा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने पकड़ा। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना चरचा एसईसीएल सुरक्षा कर्मचारियों के साथ पत्थरबाजी एवं मारपीट करने वाले 06 कोयला चोर को – थाना चरचा की टीम ने 08 घण्टे के भीतर विभिन्न स्थानों पर जाकर दबिश दिया गया एवं धरपकड़ कर गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में शेष फरार कोयला चोर को दिनांक 14.11.2022 को 03, दिनांक 15.11.2022 को 03 अन्य एवं दिनांक 16.11.2022 को 03 कोयला चोर कुल 15 कोयला चोर को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 14 नवंबर 2022 को कोरिया पुलिस द्वारा जिले में आबकारी एवं एनडीपीएस के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर 500 ग्राम गांजा सहित 88 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर 15 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई।थाना बैकुन्ठपुर अंतर्गत कोकोडाइल कम्पनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 63,000/- रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को सायबर सेल की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। थाना बैकुन्ठपुर अंतर्गत सरेआम घर पर फायर करने वाले 02 आरोपीगण को थाना वैकुन्ठपुर की टीम ने चंद घण्टों में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया।
ऑपरेशन मुस्कान, समर्थ व सोसल मीडिया में जागरूकता अभियान एवं महिला पेट्रोलिंग…
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला स्तर पर गठित टीम द्वारा हरियाणा के सोनीपत से अपहृत बालिका को दस्तयाब / बरामद किया गया। पिड़िता के बयान के आधार पर पीड़िता को अपहरण कर दूसरे राज्य में बेच देना तथा बंधक बनाकर रखना बताया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत किये गये कार्य 2022 के तहत सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाकर कोरिया जिले के द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम में फोटोस, वीडियो, शार्ट मूविज, पोस्टर, सॉन्ग आदि के माध्यम से सभी विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एस पी कोरिया श्री त्रिलोक बंसल द्वारा महिला पेट्रोलिंग की शुरूआत की गई है, जिससे कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण पाने का सम्पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। महिला पेट्रोलिंग द्वारा जिले भर में भ्रमण कर छ0ग0 शासन द्वारा संचालित अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् जिला कोरिया के लगभग सभी ग्रामों में चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें शिकायतों का त्वरित रूप से निराकरण करने का कार्य भी किया। वहीं ऑनलाईन थोखाधड़ी, एटीएम फ्रॉड, फर्जी लाटरी से बचने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप एवं यातायात जागरूकता संबंधी भी जानकारी दी जा रही है। पुलिस कप्तान द्वारा समर्थ अभियान की भी शुरूआत की गई है जिसमें जिले के लोगो को सुरक्षा, अधिकार, महिला सशक्तिकरण, अनुशासन, राहत, ट्रैफिक एवं हिम्मत से जुड़ी बातों से जागरूक कराने की कोशिक की जा रही है। जिले के प्रत्येक गाँव में उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी बैकुन्ठपुर द्वारा थाना प्रभारी के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सायबर अपराध के तहत चौरी एवं गुम हुए 201 मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से खोज कर उनके मालिकों को वापस करने में भी कोरिया पुलिस का अहम् योगदान रखा। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न स्थानों से बरामद किये गये मोबाईलों का वितरण किया जा चुका है।दिनांक 01 अक्टूबर 2022 को अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कविता ठाकुर के द्वारा नगर स्थित इंदिरा पार्क में वृद्धजनों के बीच चाय पर चर्चा की गई है एवं उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान आपसी परिचर्चा में शहर के विषय में कई बिन्दु सामने आये जिसे सभी के विचारों एवं सुझावों को समाधान करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया। दिनांक 03 अक्टूबर 2022 को हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के तहत कोरिया पुलिस ने महिला पेट्रोलिंग एवं इमरजेंसी हेल्पलाईन नंबर लॉन्च किया। जिसमें उक्त पेट्रोलिंग वाहन जिले भर में महिलाओं एवं बेटियों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों के रोकथाम में सहायक होगी। कोरिया पुलिस द्वारा महिला परामर्श केन्द्र में बिखरे परिवारों को मिलाने का कार्य किया जा रहा है। महिला परामर्श केन्द्र की समझाईश पर कई परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में कुल 13 गुण्डा बदमाशों को सूची में रखा गया है। वहीं वर्ष 2022 में 01 निगरानी बदमाश को सूची में लाया गया है। जिले में कुल 22 निगरानी बदमाशों को सूची में रखा गया है। यातायात के तहत वर्ष 2021में 159 व वर्ष 2022 में 144 दुर्घटना के मामले सामने आए। गया वर्ष की तुलना में 01 प्रतिशत की कमी आई है। घायलों की संख्या में भी कमी आयी। वर्ष 2021 में 107 व वर्ष 2022 में 81 संख्या रही। मोटर व्हीकल एक्ट – चालानी कार्यवाही में वृद्धि हुई है। साथ ही समन शुल्क वसूली में सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में 916800 रुपये की तुलना में वर्ष 2022 में 1975500 रूपये रहा। इसमें 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रेस कांफ्रेंस में प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णविभूति तिवारी, फारुख ढेबर, संवर्त कुमार रूप, अजीत पाटकर, कमालुद्दीन अंसारी, अविनाश चन्द्र, कमरुनिशा, जूही खातून सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे। प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राजीव गुप्ता, प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी व आरक्षक सजल जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com