नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेसी विधायकों पर लगाये गम्भीर आरोप, कहा कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार चरम पर…
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की प्रेसवार्ता, भूपेश सरकार पर जमकर साधा निशाना…
कमलेश शर्मा-सम्पादक
बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल दो दिवसीय कोरिया जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को आम जनसभा को संबोधित किया व भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की। श्री चंदेल ने दूसरे दिन भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भूपेश सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा। और कहां की छत्तीसगढ़ प्रदेश वर्तमान समय में अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। नए-नए प्रकार से यहां अपराध हो रहे हैं। अवैध रेत व कोयला माफिया भू माफिया पूरे प्रदेश में सक्रिय है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगी हुई महसूस कर रही है। अगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भूपेश सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कोरिया व एमसीबी दौरे पर उन्हें कार्यकर्ताओं व लोगों ने बताया कि कांग्रेस विधायकों के सरंक्षण में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की जा रही है। रेत व कोयले का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा। स्थानीय विधायक अम्बिका सिंहदेव पर उन्होंने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा अवैध कार्यों में सरंक्षण के साथ पार्षद निधि के काम व दुकानों के आबंटन तथा निर्माण व विकास कार्यों में कमीशनखोरी की जाती है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का कारवां निकला है। जो कि कांग्रेस हटाओ, प्रदेश बचाओ के अभियान के तहत जनसंम्पर्क में जुटा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बना कर छग में विकास की गाथा शुरू की। जो कि कांग्रेस सरकार में रुक गयी है। देश मे अटलजी के कार्यों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत, विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है “सबका साथ सबका विकास” जिसके माध्यम से सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं। श्री चंदेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन नही कुशासन चल रहा है। एमसीबी जिले के जनकपुर में लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वनांचल क्षेत्र जनकपुर पहले अंडमान निकोबार था। इस पहुंचविहीन क्षेत्र में सुगम आवागमन हेतु डॉ रमन सिंह की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 22 पुल पुलिया का निर्माण कराया। विधानसभा चुनाव व विधायक बनने के पहले क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो रेत की गाड़ियों के सामने लेट जाते थे। अब उसमे सवार हो कर गाड़ी पार करवा रहे हैं। मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के सरंक्षण में मनेन्द्रगढ़ में अवैध कारोबार फल फूल रहा है। उनके परिजन द्वारा मनेन्द्रगढ़ में क्लब की आड़ पर बार चलाया जा रहा है। जिसमें चिरमिरी नगरनिगम की महापौर सदस्य हैं। बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव को उन्होंने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अम्बिका सिंहदेव क्षेत्र की बजाय दिल्ली व लन्दन की सैर करती रहती हैं। उन्हें जनता से कोई सरोकार नही है। उनके सरंक्षण में रेत व कोयले का अवैध कार्य जारी है। निर्माण व विकास कार्यों में कमीशनखोरी की जा रही है। श्री चंदेल ने प्रशासन के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा की अधिकारी कांग्रेस विधायकों की कठपुतली बन कर कार्य कर रहे हैं। सरकार आते जाते रहती, आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बन रही है। हम लोग ऐसे अधिकारियों की सूची बना रहे। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि कोरिया में 25 रुपये टन कोयले की दलाली ली जा रही है। जनता ने जिन्हें चौकीदार बनाया वो ही चोरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारो ओर अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है। छत्तीसगढ़ को बचाना है कांग्रेस को हटाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार की बयार बह रही है। राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। भूपेश सरकार में कलेक्टर व एसपी की पोस्टिंग पैसा लेकर कर रही है। ग्रामीण राजस्व संबंधी काम के लिए परेशान है। बिना रिश्वत के उनका कोई काम नहीं हो रहा है। श्री चंदेल ने आगे कहा कि कांग्रेस में आपसे में फूट है। जिसका अंदाज़ा मंत्री टीएस सिंहदेव के हालिया बयान से लगाया जा सकता है। जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव के पहले ठोस निर्णय लेने की बात कही है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले खुद भारत से जुड़ जाए तब यात्रा निकालें। वे देश विरोधियों को सपोर्ट करते हैं और भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। वे पहले भारत की सभ्यता व संस्कृति को जानें फिर यात्रा निकालें। श्री चंदेल ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार नागरिको को सुरक्षा देने में असमर्थ है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर प्रारंभ हो चुकी है। नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ की भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के अलावा अनुराग सिंहदेव, प्रबल प्रताप सिंह , भैयालाल राजवाड़े, चंपा देवी पावले, कृष्णबिहारी जायसवाल, शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, पंकज गुप्ता, बसंत राय, भानू पाल उपस्थित थे।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com