Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ बना भ्रष्टाचार का गढ़: नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पहुंचे कोरिया प्रवास पर, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में हुये शामिल… नगरपालिका काम्प्लेक्स में हुई भाजपा की आमसभा, वंदना राजवाड़े के नामांकन में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता…

कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ बना भ्रष्टाचार का गढ़: नारायण चंदेल

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पहुंचे कोरिया प्रवास पर, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में हुये शामिल…

नगरपालिका काम्प्लेक्स में हुई भाजपा की आमसभा, वंदना राजवाड़े के नामांकन में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता…

कमलेश शर्मा-संपादक

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शुक्रवार को दो दिवसीय कोरिया प्रवास पर पहुंचे। जहां वे आमसभा, भाजपा कार्यसमिति की बैठक व नामाँकन रैली में शामिल हुये। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, कोरिया प्रभारी प्रबल प्रताप सिंहदेव, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ततपश्चात वे स्थानीय नगरपालिका काम्प्लेक्स में भाजपा द्वारा आयोजित “भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार हटाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ’ आमसभा में शामिल हुए व अपना उद्बोधन दिया। आमसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुये भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है। आमजनता की कोई सुनवाई नही हो रही है। स्थानीय कांग्रेस विधायक की निष्क्रियता से जिले का विकास रुक गया है। कोरिया के विभाजन में भी उनकी भूमिका संदिग्ध रही है। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ेगा। भाजपा के प्रदेश मंत्री व कोरिया प्रभारी प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि कोरिया के कार्यकर्ताओं में जितनी ऊर्जा है वो पूरे प्रदेश में नही है, यहाँ के कार्यकर्ता काफी सक्रियहैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता दिलीप सिंह जूदेव का क्षेत्र से विशेष प्रेम रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उन्होंने मूछों को दांव पर लगाया। और पूरे छग में कमल खिला और भाजपा की सरकार बनी। मुझसे कोरिया का संगठन प्रभारी बनाया गया ये मेरा सौभाग्य है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना का कांग्रेस की सरकार ने बंटाधार कर दिया है। जिससे इसका लाभ लोगों को नही मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवा का अपमान किया। लेकिन उन्हें सनद रहे कि बजरङ्गी अपने अपमान का बदला लेंगे और कांग्रेस की लंका जला देंगे। इस धर्मयुद्ध में गांडीव उठाने का समय आ गया है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में वंदना राजवाड़े को जीताने का आग्रह किया और कहा कि उनकी जीत  विजय राजवाड़े को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा नेताओं का पूरे छग के 11 लोकसभा में दौरा हो रहा है। इसी कड़ी में हम सब कोरिया व एमसीबी पहुंचे हैं। व आमसभा कर व लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।  भाजपा नेताओं की टोली ने जीत का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विधायक जनता के सेवक नही, मुख्यमंत्री के कलेक्शन एजेंट है। जो कि रेत व कोयला का अवैध उत्खनन व परिवहन कर वसूली कर रहे हैं। इन अवैध कारोबार में कांग्रेस विधायकों का सरंक्षण है। सरकार आने पर एमसीबी में जेसीबी चलाने वालों के ऊपर बुलडोजर चलेगा। पार्टी ने 11 महीने में कांग्रेस सरकार का 12 बजाने के लिए भाजयुमो को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर विधायक छग में सबसे निष्क्रिय विधायक है, नैतिकता के आधार पर उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। छत्तीसगढ़ का भविष्य सुधारने के लिये प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। सरगुजा संभाग से 14 सीट देने के बाद मात्र 5% बजट संभाग में खर्च हो रहा है। जो कि क्षेत्र के विकास के लिए  अपर्याप्त है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व कटघोरा के पूर्व विधायक लखन देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व घोषणा पत्र के वादे चार साल बीतने के बाद भी पूरे नही हुए हैं। भूपेश बघेल की सरकार लोगों को  राहत देने के बजाए भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी में लिप्त हैं। बिजली बिल हाफ के बजाए बिजली ही साफ हो गई है। कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जनता का कोई काम नही हो रहा है।उन्होंने कहा कि  प्रदेश को भूपेश बघेल की बजाए सौम्या चौरसिया चला रही हैं। जो कि ईडी के छापा के बाद जेल में है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का कारवां निकला है। जो कि कांग्रेस हटाओ, प्रदेश बचाओ के अभियान के तहत जनसंम्पर्क में जुटा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बना कर छग में विकास की गाथा शुरू की। जो कि कांग्रेस सरकार में रुक गयी है। देश मे अटलजी के कार्यों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत, विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है “सबका साथ सबका विकास” जिसके माध्यम से सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं। श्री चंदेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन नही कुशासन चल रहा है। एमसीबी जिले के  जनकपुर में लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वनांचल क्षेत्र जनकपुर  पहले अंडमान निकोबार था। इस पहुंचविहीन क्षेत्र में सुगम आवागमन हेतु डॉ रमन सिंह की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 22 पुल पुलिया का निर्माण कराया। विधानसभा चुनाव व विधायक बनने के पहले क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो रेत की गाड़ियों के सामने लेट जाते थे।  अब उसमे सवार हो कर गाड़ी पार करवा रहे हैं। मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के सरंक्षण में मनेन्द्रगढ़ में अवैध कारोबार फल फूल रहा है। उनके परिजन द्वारा  मनेन्द्रगढ़ में क्लब की आड़ पर बार चलाया जा रहा है। जिसमें चिरमिरी नगरनिगम की महापौर सदस्य हैं। बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव को उन्होंने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अम्बिका सिंहदेव क्षेत्र की बजाय  दिल्ली व लन्दन की  सैर करती रहती हैं। उन्हें जनता से कोई सरोकार नही है। उनके सरंक्षण में रेत व कोयले का अवैध कार्य  जारी है। श्री चंदेल ने  प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा की कांग्रेस विधायकों की कठपुतली मत बनो। सरकार आते जाते रहती, आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बन रही है। हम लोग अधिकारियों की  सूची बना रहे। आप लोग एकतरफा नही निष्पक्ष होकर कार्य करें। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि कोरिया में 25 रुपये टन कोयले की दलाली ली जा रही है। जनता ने जिन्हें चौकीदार बनाया वो ही चोरी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि  चारो ओर अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है। छत्तीसगढ़ को बचाना है कांग्रेस को हटाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार की बयार बह रही है। राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। भूपेश सरकार में कलेक्टर व एसपी की पोस्टिंग पैसा लेकर कर रही है।  ग्रामीण राजस्व संबंधी  काम के लिए परेशान है। बिना रिश्वत के उनका कोई काम नहीं हो रहा है। श्री चंदेल ने आगे कहा कि कांग्रेस में आपसे में फूट है। जिसका अंदाज़ा मंत्री टीएस सिंहदेव के हालिया बयान से लगाया जा सकता है। जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव के पहले ठोस निर्णय लेने की बात कही है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी  पहले खुद भारत से जुड़ जाए तब यात्रा निकालें। वे देश विरोधियों को सपोर्ट करते हैं और भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। वे पहले भारत की सभ्यता व संस्कृति को  जानें फिर यात्रा निकालें। अंत मे उन्होंने कहा कि भाजपा व कार्यकर्ता पदाधिकारी खून पसीना बहा कर जिला पंचायत चुनाव में वंदना राजवाड़े के पक्ष में काम करें। जिसे  पूरा छत्तीसगढ़ खामोश को कर देखे कि जीत क्या होती है। उन्हें  ऐतिहासिक जीत दिलाएं। यह। विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इस चुनाव में बाकी उमीदवारों की जमानत जप्त होनी चाहिये। श्री चंदेल ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार नागरिको को सुरक्षा देने में असमर्थ है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर प्रारंभ हो चुकी है। आप सभी के सहयोग व आशीर्वाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने अपना उद्बोधन इन पंक्तियों “एक पंखुड़ी कमल की पंजे पर भारी होगी, अगर रात उनकी तो सुबह हमारी होगी के साथ किया। आमसभा को भाजपा नेता शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, भानू पाल व वंदना राजवाड़े सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। आमसभा के दौरान  अविनाश सिंह के नेतृत्व में सौ से ज्यादा कार्यकर्ता ने भाजपा में प्रवेश किया जिनका गमछा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला मंत्री पंकज गुप्ता व आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता बसंत राय ने किया। आमसभा के पूर्व भाजपा के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जिला पंचायत उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की पुत्रवधु वंदना राजवाड़े ने कलेक्ट्रेट में  अपना नामांकन पत्र जमा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान डॉ राकेश शर्मा, शैलेश शिवहरे, राहुल सिंह, धर्मेंद्र पटवा, देवेंद्र तिवारी, भानू पाल, रेवा यादव, रविशंकर शर्मा, लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह,  अरुण जायसवाल, अभिमन्यु मुदली, चंचल राजवाड़े, सुरेंद्र चक्रधारी, सुभाष साहू, बिपिन जायसवाल, विनोद साहू, कपिल जायसवाल, जगदीश साहू, अरविंद सिंह डब्लू,रजनीश गुप्ता, शारदा गुप्ता, हर्षल गुप्ता, घनश्याम साहू, रमेश राजवाड़े व महिला मोर्चा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button