Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़

भारत मातृभूमि से जो प्यार करता है वो हिंदू है: संघ प्रमुख मोहन भागवत… सरगुजा में बौद्धिक कार्यक्रम व पथ संचलन, अविभाजित कोरिया से हजारों की संख्या में शामिल हुए संघ कार्यकर्ता…

भारत मातृभूमि से जो प्यार करता है वो हिंदू है: संघ प्रमुख मोहन भागवत…

सरगुजा में बौद्धिक कार्यक्रम व पथ संचलन, अविभाजित कोरिया से हजारों की संख्या में शामिल हुए संघ कार्यकर्ता…

कमलेश शर्मा-संपादक

बैकुंठपुर/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंगलवार को सरगुजा में बौद्धिक कार्यक्रम व पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर पहुंचे। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में संघ प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उससे पहले अम्बिकापुर में सरगुजा संभाग से आये लगभग 20 हजार आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। पथ संचलन में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में अविभाजित कोरिया जिले से हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए। यहां सबसे पहले संघ के कार्यकर्ता पथ संचलन के बाद अलग-अलग मार्गों से होते हुए पीजी कालेज पहुंचे। जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत मंच पर मौजूद थे। उनके स्वागत प्रणाम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच पर डॉ. मोहन भागवत के साथ-साथ प्रांतीय पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। इस दौरान सरसंघचालक सरगुजा में पहली बार सीधे कार्यकर्ताओं और सरगुजा के लोगों से मुखातिब हुए व अपना उद्बोधन दिया। दो दिवसीय प्रवास के दौरान संघ ने प्रमुख बैठकें लेकर आरएसएस की मजबूती और भविष्य की गतिविधियों की समीक्षा की। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सरगुजा में आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संघ के एकत्रीकरण कार्यक्रम में मोहन भागवत ने सरगुजा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ को समझना है तो संघ से जुड़िए। उन्होंने कहा कि जो भारत की मातृभूमि से प्यार करता है वह हिंदू है। उन्होंने आगे कहा कि संघ कोई फोर्स पैरा मिलिट्री नही है, संघ का काम है सेवा करना। खानपान पूजा पाठ जाति धर्म सब अलग-अलग है। फिर भी भारत, भारत है।  पूर्वजों ने सिखाया है अलग-अलग पूजा है, अलग-अलग जाति धर्म  है। सभी को अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ का अधिकार है, लेकिन दूसरे धर्म के लोगों पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाइए। देश में जब-जब संकट आया है, तब-तब भारत के लोग एक साथ खड़े हुए हैं। क्योंकि हम सब एक है। यह हमारी विशेषता है। जो भारत को माता मानते है वे सब हिन्दू हैं। सभा को संबोधित करते हुए श्री भागवत ने कहा कि, विज्ञान गवाह है, 40 हजार वर्ष पहले से सबका डीएनए एक है। काबुल के पश्चिम से चिंदविन नदी के पूरब तक और तिब्बत के उत्तर से श्रीलंका के दक्षिण तक जो मानव समूह है, सबका डीएनए 40 हजार वर्ष पहले से एक है। तब से हमारे पूर्वज समान हैं। इस कार्यक्रम में कोरिया जिले से पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, डॉ राकेश शर्मा, प्रणव चक्रवर्ती, राकेश भानु, ललितेश कुमार, नीरज अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, अमरजीत जायसवाल, शैलेंद्र शर्मा, अवधेश सिंह, भानु पाल, धनेंद्र मिश्रा, संदीप सोनी, शारदा गुप्ता, हर्षल गुप्ता, घनश्याम साहू, रवि त्रिपाठी, प्रीतू अवस्थी, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, राहुल सिंह, रामचरित द्विवेदी, श्रीपत राय सहित  बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button