Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

कार्यकर्ताओं को रीचार्ज़ करने कोरिया पहुंचे नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव… कोरिया में हुआ भव्य स्वागत, प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान…

कार्यकर्ताओं को रीचार्ज़ करने कोरिया पहुंचे नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव...

कोरिया में हुआ भव्य स्वागत, प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान…

कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़

बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अरुण साव शुक्रवार को कोरिया प्रवास पर पहुंचे। पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े , भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में उनका जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर उनकी आगवानी की। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया।

जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बिलासपुर अरुण साव का भाजपा पदाधिकारियों फूल-माला से स्वागत किया। इस दौरान उनसे भेंट-मुलाकात भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। भाजपा कार्यालय में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि आप सभी के इस स्नेह व उत्साह को देख कर मैं अभिभूत हूँ। आपका यही उत्साह आने में समय में प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने सभी से इसी तरह एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में कार्य करने की बात कही।

भाजपा कार्यालय के अलावा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी व डॉ राकेश शर्मा के निवास में भी अरुण साव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। शैलेश शिवहरे के निवास कार्यालय में स्वागत के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, सुभाष साहू, अरविंद सिंह डब्लू, घनश्याम साहू, रजनीश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शुक्रवार की देर शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बैकुंठपुर आगमन पर ओड़गी स्थित जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के निवास पर बैकुंठपुर एवं सोनहत के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पारंपरिक तरीके से लोकनृत्य कर्मा दल में सुसज्जित लोक कलाकार व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुआ दल की महिलाओं की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के प्रवास के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया। जहां अरुण साव ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए सराहना की। रक्तदान कार्यक्रम के पश्चात अरुण साव सूरजपुर जिले के लिए रवाना हुए। रास्ते मे पटना व डुमरिया में उनका स्वागत किया गया। पूरे स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक दीपक पटेल, श्यामबिहारी जायसवाल, चम्पादेवी पावले, रामेश्वर जी पांडेय, राहुल सिंह, भानू पाल, पंकज गुप्ता, महेंद्र बैद, आशीष बैद, बिपिनबिहारी जायसवाल, अरुण जायसवाल, राजेश सिंह, बसंत राय, लक्ष्मण राजवाड़े, शारदा गुप्ता, हर्षल गुप्ता, प्रखर गुप्ता तीरथ राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button