हम सबके लिये राष्ट्र प्रथम, तिरंगा हमारा गौरव: भैयालाल राजवाड़े…
चरचा व पटना मंडल में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया याद…
कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़
बैकुंठपुर/ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजनैतिक दलों व समाजसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कोरिया में भी देश की आन बान और शान तिरंगा रैली में लोग शामिल हो रहे हैं। भाजपा द्वारा जिले के सभी मण्डलों में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल चरचा मंडल एवं पटना मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चरचा व पटना में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।नेताओं से लेकर आम लोगों के हाथ में तिरंगा थामे दिखे। इस यात्रा के माध्यम से शहीदों का स्मरण किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा आज हम सब स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हम सबके लिए राष्ट्र सर्व प्रथम है। यह भावना जन जन में भी पैदा करनी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। देश को आजाद करवाने और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन देशभक्तों ने आना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा एक आगाज है, ताकि हमारे देश के युवा शहीदों के प्रति अपनी सोच बदलें और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना हो। इस दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा माहौल देश भक्ति से रंग दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि 13 से 15 अगस्त जिलावासी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहरा कर आजादी के उत्सव को मनाएं। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी की 75वें वर्षगांठ की शहरवासियों को बधाई भी दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर एक नागरिक में तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को विकसित करना है। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, अरुण जायसवाल, अनिल जायसवाल, कपिल जायसवाल, कामनी राजवाड़े, सत्यम साहू सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com