तिरंगा लगाते हुआ हादसा, मजदूर परिवार के घर का बुझा चिराग…
नपा की लापरवाही से करंट की चपेट में आये दो मजदूर, एक की मौत…
जिला प्रशासन ने दी एक लाख की सहायता राशि, अनुकम्पा नियुक्ति का आश्वासन…
कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज
बैकुंठपुर/ शनिवार की सुबह नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के दो मजदूर करेंट की चपेट में आ गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। दोनों मजदूर मनेंद्रगढ़ कबप्रतीक्षा बस स्टैंड में तिरंगा झंडा लगाने गए थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने 1 को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के दो प्लेसमेंट कर्मचारी सुमन तिग्गा एवं रामकृपाल दोनों शनिवार की सुबह प्रतीक्षा बस स्टैंड में तिरंगा झंडा लगाने गए थे। जहां पर बस स्टैंड की छत के ऊपर से गुजरी 11000 केवी की विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से दोनों नीचे गिर गए । उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां पर जांच पश्चात डॉक्टरों ने सुमन तिग्गा को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे घायल रामकृपाल का उपचार जारी है। इस पूरे मामले में नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। दोनों मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम पर भेज दिया गया था। घटना की खबर मिलने पर नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल व सीएमओ इशहाक खान अस्पताल पहुंचे व मजदूरों के परिजन से मुलाक़ात कर उन्हें ढाढस बंधाया। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा ने ज़िला प्रशासन की ओर से तत्काल 1 लाख की सहायता राशि मृतक सुमन के परिजन को प्रदान की गई। वहीं उसकी पत्नी को प्लेसमेंट एजेंसी के ज़रिए रोज़गार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मृतक श्रमिक के दो छोटे बच्चों के अध्ययन की व्यवस्था भी की जाएगी। मृतक सुमन और उनके साथी रामकृपाल नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com