बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल के विवादित बयानों से आये दिन कोई कोई ना बघेड़ा खड़ा हो रहा है। वे जहां भी जाते हैं अपने विवादित बयानों से से सुर्खियों में रहते हैं। ताज़ा मामला कोरिया जिला प्रवास का है जहां उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के ख़िलाफ़ बयानबाजी की और साथ ब्राह्मण समाज के बारे में भी अमर्यादित टिप्पणी की। जिससे नाराज़ टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने काले झंडे दिखाकर उनका पुतला भी फूंका। ज़िला मुख्यालय बैकुंठपुर में युकां जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व उनके साथियों ने घड़ी चौक में नन्दकुमार बघेल का पुतला दहन किया। जिन पर बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की।
दरअसल गत दिनों मनेन्द्रगढ़ दौरे पर पहुचे सीएम भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल ने प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक विभाग के इस्तीफे को लेकर कहा था कि इस्तीफा देना है तो अपने पुरे पद से इस्तीफा दें। नंदकुमार बघेल के इस बयान के बाद कोरिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओ और टीएस सिंहदेव के समर्थको ने नंदकुमार बघेल को काला झंडा दिखाया व उनका पुतला जलाया।
इसी दौरान उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताते हुए उन्हें रूस साइबेरिया से आना बताया। और कहा कि हम उनसे नफ़रत करते हैं। इस अमर्यादित टिप्पणी से नाराज़ ब्राह्मण समाज ने भी उनके खिलाफ पटना थाने में शिकायत दर्ज करा कार्यवाही की मांग की है। 24 जुलाई को ब्राह्मण समाज कोरिया के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज पटना मंडल के नेतृत्व में नंद कुमार बघेल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर निदा प्रस्ताव पारित कर पटना थाना में कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रुप से ब्राह्मण समाज कोरिया अध्यक्ष बृज नारायण मिश्रा, ब्राह्मण समाज पटना मंडल अध्यक्ष ध्रुवनाथ तिवारी बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, नरेश तिवारी व योगेंद्र मिश्रा सहित अनेक विप्र जन उपस्थित थे।