छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सभी वर्ग के लिए कार्य कर रही:- मोहन मरकाम…
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दो दिवसीय कोरिया प्रवास पर पहुंचे, कोरिया बचाव मंच ने की मुलाक़ात…
प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत रहा फ़ीका, प्रेस कांफ्रेंस में अव्यवस्था…
कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़
बैकुंठपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम बुधवार को दो दिवसीय कोरिया प्रवास पर पहुंचे। गुरुवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ततपश्चात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम पूर्वान्ह 11 बजे राजीव भवन (कांग्रेस भवन) बैकुंठपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तथा प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सभी वर्ग के लिए कार्य कर रही है। जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से चारों तरफ भरपूर विकास हो रहा है। सरकार की योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। श्री मरकाम ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के कार्य करते रहने व संगठन को मजबूत करने की बात कही। श्री मरकाम से कोरिया बचाव मंच के लोगों व विभिन्न समाज के लोगों ने भी मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम संगठन की मजबूती व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इन दिनों पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी तारतम्य में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कांग्रेस भवन में उनका आगमन हुआ। जहाँ उनसे संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, जिलाध्यक्ष नजीर अजहर सहित जिले के अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुलाकात की। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ आने वाले समय में चुनावी परिस्थिति को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कांग्रेस भवन में राजीव भवन में पत्रकारों से मुलाकात करते हुए अनेक पहलुओं पर चर्चा पर चर्चा की। जिसमें मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों को बताते हुए साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाते हुए विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत स्थिति बना रहे हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारों और कांग्रेश पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि हमें छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों और रोजगार मुखी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु अपनी स्थिति स्थिति को मजबूत करना है। छत्तीसगढ़ सरकार अपने सभी मेनिफेस्टो को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ जनता से किए गए सभी वादे पूरा कर रही है। साथ ही उन्होंने नरवा-घुरवा व गोबर खरीदी, धान समर्थन मूल्य के साथ अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी नजीर अजहर, प्रदीप गुप्ता, प्रवीर भट्टाचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह अन्य लोग उपस्थित थे।
कोरिया बचाव मंच के लोगों ने की मुलाक़ात…
कोरिया बचाओ मंच के तत्वधान में धार्मिक एवं सामाजिक एवं सभी संगठन के लोगों के द्वारा आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को ज्ञापन दिया गया। जिसमें प्रमुख रुप से उपस्थित सदस्य प्रकाश जयसवाल, प्रहलाद जयसवाल, अनिल शर्मा, घनश्याम जायसवाल, महमूद खान, शैलेश शिवहरे, बसंतराय, धीरेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, भानु पाल, संजय गुप्ता, महेंद्र वैध, अमिताभ गुप्ता, राजेश सिंह, मनोज सोनी, सुभाष साहू, अनुराग दुबे, अभय दुबे, घनश्याम साहू, शाहिद भाई, नोखे कुर्रे, सुशील मलिक एवं कोरिया बचाओ मंच के सभी सम्मानीय जन उपस्थित थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम से सबकी बात सुनी। उन्होंने कहा कि इस जिले के बनने से इतना विवाद हो गया है कि इसकी चर्चा प्रदेश में हो रही है, ऐसा लगता है कि इसके लिए आयोग का गठन होगा जिसमें सुनवाई होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने शासन तक उनकी बात पहुचाने की बात कही।
स्वागत रहा फीका, प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार रहे उपेक्षित…
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम दो दिवसीय कोरिया प्रवास पर बुुुधवार को पहुँचे थे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेता व प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर उनके स्वागत ससम्मान पर शहर सहित ज़िले भर में कही भी पोस्टर फ्लेक्स नजर नही आये और नाही कहीं स्वागत द्वार दिखा। जबकि किसी अन्य मंत्री व नेता के आगमन पर कांग्रेसी पूरे शहर को फ़्लेक्स पोस्टर से लाद देते हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि कांग्रेसियों ने उनके आदिवासी वर्ग से होने व उनकी सादगी को नजरंदाज कर दिया। वहीं राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार उपेक्षित नजर आए। पत्रकारों को गरिमापूर्ण तरीक़े से आमंत्रित नही किया गया था। जिससे गिनती के पत्रकार ही प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित रहे। और प्रेस कांफ्रेंस में अव्यवस्था नजर आयी वहां पानी तक कि व्यवस्था नही थी। जिससे पत्रकारों में रोष नजर आया।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com