महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन…
नजीर अजहर व योगेश शुक्ला अपने ही पेट्रोल पंप में बैठे धरने पर…
कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़
बैकुंठपुर/ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा 11 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से मध्यान 02 बजे तक महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ी दरो के विरोध में कोरिया ज़िले के विभिन्न पेट्रोल पम्पस में देश के आम आदमी की आवाज बुलंद करने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। ज़िले भर में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आशीष डवरे ने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर कांग्रेस जन द्वारा गरीब और आम जन की आवाज बन कर आगे आकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। क्योंकि भाजपा मानती है कि महंगाई और बेरोजगारी सिर्फ काँग्रेस की समस्या है।
छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ज़िला मुख्यालय में नज़ीर अज़हर पेट्रोल पंप पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नज़ीर अज़हर, प्रदीप गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीर भट्टाचार्य, आशीष डवरे, इसुफ़ इराकी, विजय सिंह, मनजिंदर कौर, संगीता सोनवानी, लक्मी सिंह, राजीव गुप्ता, अंकित गुप्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
शुक्ला पेट्रोल पम्प खाँड़ा में 10 बजे से 01 बजे दोपहर तक योगेश शुक्ला सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में पेट्रोल डीजल के बढ़ते रेट को देखते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। केन्द्र सरकार लगातार जनता के साथ वादा खिलाफी कर रही हैं जो जनता के हित में नहीं हैं। जिस कारण जिले के सभी कांग्रेस सदस्य धरने पर बैठे थे। यहां पर रामधन देवागन जिला महामंत्री किसान कांग्रेस जिला कोरिया एवं अध्यक्ष सरगुजा संभाग भा.पनिका समाज महा समिति (छ.ग.) उदित नारायण नवडीहा कांग्रेस सदस्य एवं जिला मीडिया प्रभारी/सह. प्रवक्ता चेरवा समाज सेवा संघ समिति कोरिया (छ.ग.) श्रीमती माला सिंह जनपद सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष बैंकुन्ठपुर दीपक गुप्ता, देव नारायण सिंह, अखिलेश्वर सिंह, बसंत सिंह जनपद सदस्य, श्रीमती गुलाबी सिंह जनपद सदस्य बैंकुठपुर एवं अन्य साथियों के साथ महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।
वही चेर स्थित अमित फ्यूल्स में ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, बृजवासी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, राकेश जायसवाल, धीरज सिंह, रियाज्जुद्दीन, रामायण सिंह और कांग्रेस जन विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
इसी तरह चौदहा पेट्रोल पंप छिंदडांड में पूर्व नपाध्यक्ष शिवपुर-चरचा अजित लकड़ा के नेतृत्व में संजय शर्मा, पंकज मिश्रा, राम जी, श्रवण सिंह, कंचन मिश्रा, सोहेल अहमद, जानू विरोध प्रर्दशन में शामिल रहे। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के अलावा मनेंद्रगढ़, चिरमिरी व नागपुर सहित अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com