Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

लम्बी उठापटक के बाद कोरिया भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी भंग… भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने इस आशय का पत्र किया जारी…

लम्बी उठापटक के बाद कोरिया भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी भंग…

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने इस आशय का पत्र किया जारी…

कमलेश शर्मा, द-डॉन-न्यूज़

बैकुंठपुर/ लम्बी उठापटक व मचे घमासान के बाद आखिरकार भाजयुमो कोरिया की जिला कार्यसमिति व मंडल अध्यक्षों की सूची निरस्त हो गयी। इस आशय का पत्र आज 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने जारी कर दिया है। जारी पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिछले दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा छग के जिला अध्यक्षो की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन महामंत्री पवन साय के पूर्ण सहमति उपरांत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू द्वारा घोषित किया गया था। तद्पश्चात कोरिया के नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े के अनुमति एवं जानकारी के बिना जिला कार्यकारिणी की घोषणा करना संगठन के कार्य पद्धति के विरुद्ध पाया गया है। अतः यह कार्यकारणी को शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अगले किसी आदेश तक प्रभावहीन किया जाता है। वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने बताया कि जिले के भ्रमण व सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

देखें पत्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button