पत्नी पर फरसा से प्राण घातक हमला, पत्नी की हालत गम्भीर…
झगराखांड पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल दाखिल…
कमलेश शर्मा-द डॉन-न्यूज़
बैकुंठपुर/ पत्नी की हत्या करने हेतु फरसा से प्राण घातक हमला कर फरार आरोपी को कोरिया जिले की झगराखण्ड पुलिस ने घटना के बारह घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरपतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल करा दिया गया है। हालत गम्भीर होने पर पीड़िता को ईलाज हेतु जिला अस्पताल अम्बिकापुर रिफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया पार्वती बाई पति जगन्नाथ सिंह जाति गोड़ उम्र 40 वर्ष सा० डोमनीडाड पैनारी को उसका पति जगन्नाथ सिंह निवासी पैनारी डोमनीडाड़ का झगड़ा विवाद मारपीट करता था।जो कि करीब एक माह से अपने मायके ग्राम कोड़ा आकर रह रही थी। उसका पति जगन्नाथ सिंह निवासी पैनारी का दिनांक 13.02.21 को रात करीब 9:00 बजे हाथ में फरसा रखे प्रार्थिया के यहा आया व घर क्यो नहीं जाती कहकर गाली गलौज करने लगा व पत्नी पार्वती बाई की हत्या करने की नियत से अपने हाथ में रखे फरसा से दो बार वार कर दिया। जिससे पार्वती के पीठ व चेहरा में बांये तरफ गम्भीर चोट लगकर कट गया व खून बहने लगा। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी जगन्नाथ सिंह वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी झगराखाड सुनील सिंह द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराते हुये तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर ग्राम कोड़ा गये। प्रार्थिया पार्वती के रिपोर्ट पर मौके पर धारा 294, 307 भाद0वि0 का अपराध कायम किया गया। पीड़िता को तत्काल उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ भेजा गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्र मोहन सिंह द्वारा आरोपी की तलाश कर शीघ्र गिरपतारी हेतु निर्देशित किया गया। अति पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री मति मधुलिका सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण उके के दिशा निर्देश में तत्काल विशेष टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी में लगाया गया। टीम द्वारा रात में ही कई स्थानों में दबिश दिये जाने पर आरोपी नहीं मिला था।
आज दिनांक 14.02.21 रविवार को घटना के 12 घन्टा बाद आरोपी जगन्नाथ सिंह पिता स्व० जगमोहन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी पैनारी डोमनीडाड़ थाना खड़गवा को पकड़ा गया। जिससे घटना के बारे में पूछने पर पत्नी की हत्या करने फरसा लेकर आया तथा मारना बताया। आरोपी को गिरपतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। पीड़िता को ईलाज हेतु जिला अस्पताल अम्बिकापुर रिफर किये जाने की जानकारी मिली है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह चौकी प्रभारी कोड़ा प्र० आर० संदीप बागीस तथा ओम प्रकाश जायसवाल, आरक्षक संजय पाण्डेय, अनिल दुबे, ललित यादव, सैनिक संम्पत सिंह , उमाशंकर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com