Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कोरिया में हुआ आतिशी स्वागत… कोरिया कुमार की प्रतिमा का अनावरण, राजीव चौक, कुमार गार्डन एवं कुमार वाटिका का किया उद्घाटन…

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कोरिया में हुआ आतिशी स्वागत…

कोरिया कुमार की प्रतिमा का अनावरण, राजीव चौक, कुमार गार्डन एवं कुमार वाटिका का किया उद्घाटन…

कमलेश शर्मा-द डॉन-न्यूज़

बैकुंठपुर/ प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार को एक दिवसीय कोरिया प्रवास पर पहुंचे। जहां ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह व युकां जिलाध्यक्ष संजीव सिंह काजू ने की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव भी उपस्थित थीं।

स्वागत के पश्चात मंत्री टीएस सिंहदेव कोरिया कुमार के नाम से विख्यात छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री स्व रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने कोरिया जिले में स्व रामचंद्र सिंहदेव की स्मृति में नगरपालिका शिवपुर-चरचा में निर्मित कुमार गार्डन व नवनिर्मित राजीव गांधी चौक एवं नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में निर्मित कुमार वाटिका का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां स्व. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का भी अनावरण किया।


श्री सिंहदेव ने सर्वप्रथम नगरपालिका शिवपुर-चरचा में राजीव गांधी चौक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्व रामचंद्र सिंहदेव को समर्पित कुमार गार्डन का उद्घाटन कर यहां स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंहदेव ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कोरिया कुमार को नमन किया एवं उनके जीवनकाल की विशिष्ट उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें याद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन पर कोरिया कुमार की विशेषज्ञता का लोहा पूरे देश-दुनिया ने माना। कोरिया जिले के विकास में भी उनके योगदान को अपने संबोधन में स्मरण करते हुए श्री सिंहदेव ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बैकुण्ठपुर में स्व रामचंद्र सिंहदेव को समर्पित कुमार वाटिका का उद्घाटन कर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री स्व रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में आमजन शामिल हुए और कोरिया कुमार स्व सिंहदेव का स्मरण किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अजय सिंह, आशीष डबरे, प्रवीर भट्टाचार्य, संजीव सिंह काजू, अजीत लकड़ा, प्रकाश शर्मा, हेमसागर यादव, संजय शर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजीव गुप्ता, भूपेंद्र यादव, पंकज मिश्रा, विक्रांत सिंह, कलेक्टर एसएन राठौर एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पार्षद आशीष यादव के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत…

चरचा कॉलरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बैकुंठपुर आगमन पर रामानुज स्कूल के पास वार्ड नम्बर 7 के पार्षद आशीष यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व अन्य आगन्तुक अथितियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी गई। ततपश्चात टीएस सिंहदेव बैकुंठपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button