Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत व मंत्री टीएस सिंहदेव आज कोरिया प्रवास पर… स्व. कोरिया कुमार के जयंती समारोह व अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत व मंत्री टीएस सिंहदेव आज कोरिया प्रवास पर…

स्व. कोरिया कुमार के जयंती समारोह व अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

कमलेश शर्मा-द डॉन-न्युज

बैकुंठपुर/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत व पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टीएस सिंहदेव आज शनिवार को कोरिया प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नेताद्वय जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ कोरिया जिले के विधायक, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस सम्बंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर के अध्यक्ष अजय सिंह व युकां जिलाध्यक्ष संजीव सिंह “काजू” ने सयुंक्त रूप से बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 13 फरवरी शनिवार को बैकुंठपुर और चरचा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेताद्वय के आगमन पर दोपहर 2:30 बजे खरवत रेलवे गेट में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

ततपश्चात दोनों नेताद्वय पूर्व वित्त मंत्री स्व. डॉ रामचंद्र सिंहदेव (कुमार साहब) की जयंती के अवसर पर कोरिया पैलेस के समीप स्थित उनके समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगी। उनके द्वारा शिवपुर-चरचा और बैकुंठपुर में कुमार गार्डन का लोकार्पण किया जायेगा। तत्पश्चात चिल्ड्रन पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा जिले में नव निर्मित वायरोलॉजी लैब व सर्व सुविधायुक्त रेन बसेरा का शुभारंभ किया किया जायेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर अध्यक्ष अजय सिंह व युकां जिलाध्यक्ष संजीव सिंह “काजू” ने ज़िले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button