Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, हर्षल गुप्ता कार्यसमिति सदस्य मनोनीत… गुटबाजी के कारण कोरिया जिलाध्यक्ष के नाम का नही हुआ ऐलान…

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, हर्षल गुप्ता कार्यसमिति सदस्य मनोनीत…

गुटबाजी के कारण कोरिया जिलाध्यक्ष के नाम का नही हुआ ऐलान…

कमलेश शर्मा-द डॉन-न्युज

बैकुंठपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने मंगलवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों का नाम घोषित कर दिया है। जारी सूची में गुटबाजी के कारण कोरिया के जिलाध्यक्ष का ऐलान नहीं हो पाया है। किन्तु कोरिया जिले के तीन युवा नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से युवा व तेज-तर्रार तथा भाजपा की पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले हर्षल गुप्ता चीकू का एवं पार्षद रूबी पासी व अभय जायसवाल का नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत अन्य प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम सामने आये है। कोरिया भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद को लेकर जिले में बहुत से कयास लगाये जा रहे थे। जिसमें पार्टी के युवा चेहरे अंचल राजवाड़े, शारदा गुप्ता लक्की, रीत जैन व सुशील सिंह सहित अन्य नाम भी सामने थे। दावेदारों के बीच गत दिनों कोरिया प्रवास पर पहुंचे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के कार्यक्रम में पोस्टर बैनर व स्वागत समारोह के माध्यम से जमकर शक्ति प्रदर्शन भी हुआ था। इन सब नामों की दौड़ में अंचल राजवाड़े के बाद शारदा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा था। और यह सम्भावना भी जताई जा रही थी कि शारदा गुप्ता भाजयुमो कोरिया के जिलाध्यक्ष बन सकते है।

परन्तु यह कयास ही साबित हुआ और भारतीय जनता युवा मोर्चा की जो सूची जारी की गई है। उसमें कोरिया जिला अध्यक्ष की घोषणा नही की गई। लेकिन प्रदेश कार्य समिति सदस्यों में जिले के तीन युवाओं को मौक़ा दिया गया है। जो कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में कोरिया जिले का नेतृत्व करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व ईष्ट-मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button