भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने की प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की घोषणा…
आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकारिणी में अधिकांश युवा चेहरे को दिया गया मौक़ा…
कमलेश शर्मा-“द डॉन-न्यूज़
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय व संगठन मंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, 28 जिलाध्यक्ष सहित अनेक पदों पर नेताओं को एडजस्ट किया गया है। कार्यकारिणी में अधिकांश युवा चेहरों को मौका दिया गया है।
भाजपा किसान मोर्चा की जारी सूची में कोरिया जिला से प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विनोद साहू को जगह मिली है। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में रेवा यादव, कुबेरसाहू एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य संतोष द्विवेदी को स्थान दिया गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की जारी सूची देखें…
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com