धान खरीदी में किसानों को ना हो कोई समस्या:- अम्बिका सिंहदेव…
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण…
कमलेश शर्मा-कोरिया
बैकुण्ठपुर/ संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक अम्बिका सिंहदेव ने सोमवार को बैकुण्ठपुर के अंतर्गत आने वाले पुराने धान खरीदी केन्द्र छिंदडांड, धौराटिकरा, पटना, सरभोका, जिल्दा, पोड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश में 1 दिसम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी के मद्देनजर दौरा कर समितियों का जायजा लिया। व समिति प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने समिति प्रबंधक और कर्मचरियों और किसानों को होनी वाली समस्या, बार दाना, स्टाफ, किसानों की संख्या इत्यादि पर चर्चा की। और समिति प्रबंधक को दिशा निर्देश दिए कि छोटे किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
भ्रमण के दौरान ग्राम बैमा के ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रारंभ किये जाने पर संसदीय सचिव के प्रति आभार जताया। इस दौरान संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के साथ बृजवासी तिवारी, आदित्य शर्मा, आशीष डवरे, राम कृष्ण साहू, यूसुफ इराकी, भाड़ी सरपंच दिल बंधु, राजीव गुप्ता, प्रशांत सिंह अन्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय हैं कि बैकुण्ठपुर में सात नये धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किये गए हैं। जिनका शुभारंभ आज मंगलवार को संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के करकमलों द्वारा होना है। जिसमें ग्राम बैमा में सुबह 09 बजे, कलुआ में 10 बजे, झरनापारा में 11 बजे, जामपारा में 12 बजे, तरगवां में दोपहर 01 बजे, गिरजापुर में 02 बजे व ग्राम सलबा 03 बजे शुभारंभ का कार्यक्रम निर्धारित है।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com