भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक कल 23 नवम्बर को भाजपा जिला कार्यालय में…
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवनसाय बैठक में रहेंगे उपस्थित…
कमलेश शर्मा-कोरिया
बैकुण्ठपुर/ भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक कल 23 नवम्बर को भाजपा जिला कार्यालय में रखी गई है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दीपक पटेल, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल व पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि 23 नवम्बर को प्रथम सत्र समय 11: 00 से प्रशिक्षण योजना बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों, विषय वक्तागण व मंडल अध्यक्ष-महामंत्री शामिल होंगे। द्वितीय सत्र में समय-01ः00 बजे से जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्ष-महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष-सदस्यगण, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जायसवाल ने सम्बन्धितों से बैठक में उपस्थित होने को कहा है।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com