कोरियाछत्तीसगढ़

नदी नालों के पुर्नरूद्धार व पर्यावरण के लिए बिलासपुर को मिला नेशनल वॉटर अवार्ड… संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिया गया पुरस्कार…

नदी नालों के पुर्नरूद्धार व पर्यावरण के लिए बिलासपुर को मिला नेशनल वॉटर अवार्ड…

संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिया गया पुरस्कार…

कमलेश शर्मा

बिलासपुर/ देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संवेदनशील कवि व कुशल प्रशासक डॉ संजय अलङ्ग (IAS) के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के द्वारा तत्कालीन कलेक्टर के रूप में सामुहिक सहभागिता से नदी-नालों के उत्थान व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर बिलासपुर जिले को सम्मानित किया गया है। दरअसल जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वर्ष 2019 के लिए रिवाईवल आफ रीवर कैटेगरी में बिलासपुर जिले को देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में प्रथम स्थान मिला है। यह अवार्ड उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू की उपस्थिति में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा तत्कालीन कलेक्टर एवं वर्तमान में बिलासपुर के संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को वर्चुअली दिया गया। यह पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन बिलासपुर कलेक्टर व वर्तमान संभागायुक्त बिलासपुर डॉ. संजय अलंग ने जल अभियान को जन जागरण में तब्दील किया एवं उनके प्रयासों से प्रेरित होकर अरपा उत्थान के लिए 10 हजार से अधिक लोग सामने आये। डॉ. अलंग ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बिलासपुर के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि विगत दो वर्षों में बिलासपुर जिले में जल संसाधन विभाग ने जिले के विभिन्न नदियों एवं नालों में 47 स्ट्रक्चर्स का निर्माण किया एवं 17.508 मिलियन घन मीटर जल भराव क्षमता का सृजन किया गया तथा 152 किलोमीटर लम्बाई तक नदियों एवं नालों में जलभराव सुनिश्चित किया गया। जिले में 49 लघु जलाशय योजनायें निर्माणाधीन हैं जिनसे 48.53 मिलियन घन मीटर जल भराव क्षमता सृजित होगी। इससे 181 किलोमीटर लम्बी नदी एवं नालों में जल भराव होगा। तत्कालीन बिलासपुर कलेक्टर के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने व छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किये जाने पर उनके ईष्ट-मित्रों, शुभचिन्तकों व प्रदेशवासियों ने डॉ संजय अलङ्ग को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button