Healthकोरियाछत्तीसगढ़हमर जिला

जिला अस्पताल में पहली बार हुई कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपण की सर्जरी… हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पैकरा और उनकी टीम ने रचा इतिहास…

जिला अस्पताल में पहली बार हुई कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपण की सर्जरी…
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पैकरा और उनकी टीम ने रचा इतिहास…

कमलेश शर्मा-कोरिया

बैकुण्ठपुर/ मन में कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो तो आत्मविश्वास के सहारे बड़े बड़े से काम किये जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही कमाल जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में देखने को मिला। जब कोरिया जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. जीएस पैकरा और उनकी टीम ने सीमित संसाधनों के सहारे कूल्हे की हड्डियों का प्रत्यारोपण कर एक नया इतिहास रच डाला। यह सर्जरी केवल बड़े शहरों के अस्पतालों व छग में राजधानी रायपुर में होती थी।

जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के खड़गवां ब्लॉक के बड़कानार निवासी 55 वर्षीय लाला राम कूल्हे की बीमारी से कई वर्षों से परेशान थे। वे ज़िले के बाहर के अस्पतालों में भी दिखा चुके थे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कुल्हा प्रत्यारोपण करने की सलाह दी थी। इसके बाद मरीज लालाराम ने जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीएस पैकरा से संपर्क किया। डॉ डॉक्टर पैकरा ने आवश्यक जांच के बाद लालाराम कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी का फैसला किया। इसके बाद डॉक्टर जीएस पैकरा ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ मरीज़ लालाराम की Bipolar hemiarthroplasty कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। सर्जरी के बाद लालाराम काफी स्वस्थ हैं। जिले में इस तरह की पहली सर्जरी करने पर स्वास्थ्य विभाग के मुखिया व सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा व अन्य स्टाफ़ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सर्जरी में शामिल पूरी टीम को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button