कोरियाहमर जिला

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को किया सम्मानित… विश्व आदिवासी दिवस पर वन अधिकार पट्टा का वितरण…

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को किया सम्मानित…

विश्व आदिवासी दिवस पर वन अधिकार पट्टा का वितरण…

कमलेश शर्मा-कोरिया

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं कलेक्टर श्री एस एन राठौर ने 05 मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इसमें विशाल सिंह पैंकरा, भुनेश्वर सिंह, कु. संध्या पैंकरा, कलेश और कु. मानमती शामिल हैं, जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत भुकभुकी के सुखदेव, सुरेश, करण, मन्नू एवं दशरथ को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र दिया गया। सभी ने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह चारागाह, गौठान एवं तालाब के लिए ग्राम पंचायत नगर, आमापारा एवं जामपानी के सरपंचों को सामुदायिक वनाधिकार पत्र दिया गया। कोरिया जिले में समस्त जनपद पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित कर वन अधिकार पत्र वितरित किये गए। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में 903.95 हेक्टेयर रकबे हेतु कुल 360 वनाधिकार पत्र बांटे जा रहे हैं। जिसमें 08 व्यक्तिगत तथा 352 सामुदायिक पत्र शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि मुख्य कार्यक्रम राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने पूरे आदिवासी समाज को इस विशेष दिन की बधाई दी और आदिवासी इलाकों के विकास का सरकार का संकल्प दोहराया। मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों को जोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button