संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने 56 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन…
पर्यावरण सरंक्षण हेतु किया पौधरोपण….
कमलेश शर्मा-बैकुंठपुर
संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव ने शुक्रवार को शिवपुर-चर्चा नगरपालिका क्षेत्र में 56 लाख की लागत से होने वाले निर्माण व विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण हेतु पौधरोपण भी किया।
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव शुक्रवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शिवपुर-चरचा पहुंची। जहां उन्होंने नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 05 में सतनाम भवन के प्रथम तल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। जिसकी लागत 18 लाख रुपये है। इसी कड़ी में उन्होंने वार्ड क्रमांक 06 में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। जिसकी लागत 38 लाख रुपये है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अजित लकड़ा, उपाध्यक्ष जानू वसीम, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, हेम सागर यादव, युकां जिलाध्यक्ष संजीव सिंह काजू, राकेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, रामाधार सिंह, साकिब इराकी, राम जी, राम सिंह, संजय शर्मा, जितेंद्र यादव, काजू सिंह, सुमन दुबे, सोहेल अहमद, विक्रांत सिंह, कंचन मिश्रा, राजा चंद्रा, नगरपालिका सीएमओ राकेश शर्मा, एमसी हिमधर सहित सतनाम समाज के सामाजिक लोग अन्य कांग्रेस जन व नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.com/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com