कोरियाराजनीतिहमर जिला

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव का स्वागत समारोह आज चरचा कॉलरी में… कार्यक्रम को सफल बनाने हुई बैठक, नगर पटा होर्डिंग्स व फ्लैक्स से…

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव का स्वागत समारोह आज चरचा कॉलरी में…
कार्यक्रम को सफल बनाने हुई बैठक, नगर पटा होर्डिंग्स व फ्लैक्स से…

कमलेश शर्मा-बैकुंठपुर

संसदीय सचिव बनने के बाद प्रथम कोरिया आगमन पर बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव का कोरिया जिले में जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आगवानी व स्वागत के पश्चात शनिवार को पटना क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।

इसी कड़ी में आज रविवार को चर्चा कॉलरी में कांग्रेसियों व श्रम संगठनों के द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। चरचा कॉलरी के हृदय स्थल राजीव गांधी चौक में सायं 5:00 बजे से स्वागत का कार्यक्रम होगा। संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के आगमन को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, विक्रांत सिंह अपने साथियों के साथ नगर के चौक चौराहों व मुख्य मार्ग सहित कई स्थानों पर फ्लेक्स व होर्डिंग्स लगाने देर रात्रि तक जुटे रहे।

इसके पूर्व उनके स्वागत समारोह कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों की एक बैठक भी हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक मंच व एक बैनर तले संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव का स्वागत किया जाएगा। हंगामेदार बैठक के बीच ‘दिल मिले या ना मिले हाथ मिलाते रहिये’ की तर्ज़ पर आपस में कुछ गिले-शिकवे भी दूर हुए तथा एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button